नोएडा का ये स्टेशन है दिल्ली-NCR का सर्वश्रेष्ठ मेट्रो स्टेशन
नोएडा
RP Raghuvanshi
04 May 2024 07:11 PM
Noida News : नोएडा शहर के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। दिल्ली-एनसीआर की लाइफ लाइन बनी डीएमआरसी (मेट्रो रेल) ने नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन को दिल्ली एनसीआर का सर्वश्रेष्ठ मेट्रो स्टेशन घोषित किया है।डीएमआरसी ने दिल्ली के भारत मंडपम में अपना 30वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर नोएडा के बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन को सर्वश्रेष्ठ स्टेशन का पुरस्कार दिया गया, जबकि शास्त्री पार्क डिपो को सर्वश्रेष्ठ मेट्रो डिपो का खिताब मिला है।
बॉटनिकल गार्डन स्टेशन को मिला पुरस्कार
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के 70 से अधिक कर्मचारियों ने पिछले एक साल में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए वार्षिक मेनेजिंग डायरेक्टर पुरस्कार यानी वार्षिक प्रबंध निदेशक पुरस्कार भी जीते हैं। वहीं वरिष्ठ स्टेशन प्रबंधक प्रीति कुमारी ने ‘मेट्रो वुमन ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार जीता है और ‘मेट्रो मैन ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार हेड ट्रैफिक कंट्रोलर मोहम्मद अब्दुसुएब अहमद को दिया गया है। वहीं बॉटनिकल गार्डन स्टेशन को मिला सर्वश्रेष्ठ मेट्रो स्टेशन का पुरस्कार ।
कई लोग रहे मौजूद
वहीं राजभाषा के उपयोग और प्रचार में योगदान देने के लिए एक विशेष पुरस्कार वरिष्ठ स्टेशन प्रबंधक गोपेश कुमार वर्मा को भी दिया गया है। इस अवसर पर डीएमआरसी के एमडी डा. विकास कुमार ने डीएमआरसी के कर्मचारियों को पुरस्कृत किया।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।