Noida News : बिरयानी एक ऐसा लजीज व्यंजन है जिसके बारे में सुनकर ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। ज्यादातर लोग वेज बिरयानी (Veg Biryani) खाने के शौकीन होते हैं तो कुछ लोग नॉनवेज बिरयानी। बिरयानी के शौकीनों के सामने बिरयानी की प्लेट आते ही वो खूब चाव से बिरयानी का लुत्फ उठाने लगते हैं, लेकिन क्या हो जब बिरयानी में कुछ ऐसा निकल जाए जिसके बारे में आपने कभी कल्पना भी ना की हो। दरअसल नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवक ने जैसे ही वेज बिरयानी की पेकिंग खोली वैसे ही उसके होश उड़ गए।
बिरयानी में निकला कीड़ा
जानकारी के मुताबिक, यह मामला नोएडा के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के 18 का बताया जा रहा है। जहां एक शख्स ने जैसे ही बिरयानी की पैकिंग खोली वैसे ही वेज बिरयानी से नॉनवेज कीड़ा बाहर निकल आया। बिरयानी में कीड़ा निकलने से हंगामा मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर फूड विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची और नमूना लैब भेजा। वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस ने दुकान को तुरंत बंद कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसे देखकर लोगों की हैरानी बढ़ गई है।