नोएडा में स्टंटबाजों के खिलाफ सख्त हुई पुलिस, कार चालकों के खिलाफ की कार्रवाई
Noida News
भारत
चेतना मंच
31 Mar 2024 09:38 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा सहित दिल्ली एनसीआर में रील बनाने की होड़ और सोशल मीडिया पर वायरल होने के जुनून में लोग नियम और कनून से ऊपर होते जा रहे है। रील बननाने के चक्कर में लोग सड़कों पर तो जैसे रैश ड्राइविंग और स्टंट टशन बन गया है। टशन दिखाने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए वीडियो बनाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं।
Noida News
ऐसा ही एक वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को नोएडा शहर के सेक्टर-125 स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी के सामने कार से स्टंट करने पर कार्रवाई की है। पुलिस ने कार चलाने वाले पर कई मामलों में कार्रवाई करते हुए 15 हजार का चालान कर दिया है।
स्टंट के चक्कर में जा सकती थी छात्राओं की जान
लोगों ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि नोएडा शहर के सेक्टर-125 स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी के सामने कुछ युवकों ने कार से छात्राओं के सामने स्टंट कर किया। बेहद खतरनाक तरीके से कार चला रहे युवकों ने छात्राओं की जान जोखिम में डालने की कोशिश की है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार का 15000 का चालान कर सोशल मीडिया पर फोटो डाल कर इसकी जानकारी दी है।
ऑडी कार से स्टंट करना पड़ा भारी
वहीं एक अन्य मामले में नोएडा के सेक्टर-24 एलिवेटेड रोड पर स्टंट करने वाले युवकों की पुलिस तलाश में जुट गई है। एक दिन पूर्व ही पुलिस ने ऑडी कार के सनरूप से बाहर निकलकर स्टंट करने वाले युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। बता दें कि 27 मार्च को एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एलिवेटेड रोड पर दो युवक दो ऑडी कार के सनरूप से बाहर निकलकर स्टंट करते दिख रहे थे।
पुलिस ने दी जानकारी
इस मामले में नोएडा पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर दोनों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस की एक टीम युवकों की तलाश में जुटी है। उन्होंने बताया कि दोनों कारों को भी जब्त किया जाएगा।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।