नोएडा प्राधिकरण पर किसानों के बड़े आंदोलन की तैयारी
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 10:59 PM
Noida News : किसानों द्वारा नोएडा प्राधिकरण पर बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है। इस आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए क्षेत्र के किसान जनसंपर्क कर रणनीति बना रहे हैं। किसान नोएडा के विभिन्न गांवों में जाकर पंचायत कर प्राधिकरण पर होने वाले आंदोलन के लिए किसानों को एकजुट कर रहे हैं।
Noida News in hindi
प्राधिकरण पर आंदोलन की तैयारियों को लेकर सेक्टर-31 स्थित राधा कृष्ण मंदिर निठारी में किसानों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता उमेद सिंह शर्मा ने की। इस बैठक में 1976 से 1997 तक भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसान शामिल हुए।
बैठक का संचालन प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि बैठक में नोएडा के गांवों के किसानों को 10 प्रतिशत भूखंड व 297 रुपए प्रति वर्ग मीटर का मुआवजा एक समान नीति से दिए जाने तथा भूमिहीनों को प्लांट हित लाभ व रोजगार दिए जाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया जल्द ही सांसद और विधायक को इस संंबंध में ज्ञापन दिया जाएगा।
निठारी में हुई पंचायत में चौधरी वाली सिंह, राजेंद्र चौहान, धर्मपाल प्रधान, वेद शर्मा, तेज सिंह शर्मा, कमल यादव, पप्पू प्रधान,पवन शर्मा अशोक अवाना सुमित अंबावत ललित अवाना महिपाल अवाना मास्टर हरिराम, विक्रम प्रधान, चौधरी करतार, इंद्र प्रधान, हरि ईश्वर पप्पू मोरना, ओम प्रकाश अम्बावत, राजेंद्र शर्मा, कृष्ण शर्मा, बालेश्वर, शिवदत्त सैनी, सेवा प्रजापत, आशीष भोले, बिजेंदर, बलराज, ईश्वर, रिंकू, सतपाल, शहाबुद्दीन खान, केवल शर्मा, हरीश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।