
Noida News[/caption]
नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी (All India National Congress Committee) महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) का मॉडल टाउन चौकी सेक्टर-62 नोएडा पर अपने सैकडों साथियों के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर रामकुमार तंवर ने बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी मुरादाबाद में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने जा रही हंै। प्रियंका गांधी के यात्रा में जुडऩे से कार्यकर्ताओं में ओर जोश बढ़ेगा और यात्रा मज़बूत होगी।