Noida News : नववर्ष की पूर्व संध्या पर देश भक्ति के गीतों का कार्यक्रम
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
25 Nov 2025 04:39 PM
Noida News : वनवासी कल्याण आश्रम नोएडा महानगर के तत्वावधान में देश भक्ति और भक्ति गीतों का कार्यक्रम श्री राधाकृष्ण सरस्वती बालिका विद्यामंदिर निठारी में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रस्तुत किए गए देशभक्ति व भक्ति गीतों का सभी ने आनंद लिया।
Noida News
कार्यक्रम में सरस्वती बालिका विद्यामंदिर, बीएस मेमोरियल स्कूल, अर्थ पैराडाइज, आदर्श विद्यानिकेतन, डीएबी माडर्न स्कूल के बच्चों के अलावा प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षिकाए, सुशील राणा, अंकित खण्डेलवाल, मनीष गोयल, ललित राज, मयंक सिंह, अर्जुन पुरोहित, सुशीला शर्मा, उमेश नागाइच, हरिकृष्ण, प्रिया शर्मा उपस्थित रहे। कृष्ण पंत के गीतों ने कार्यक्रम में समा बांध दिया।