Noida News : रबूपुरा थाना पुलिस ने नष्ट कराई 14.46 लाख रुपये की शराब
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 05:43 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 05:43 PM
Noida News : थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा विभिन्न अब लोगों में जब्त की गई 2411 लीटर अवैध शराब को कोर्ट के आदेश पर नष्ट किया गया है। नष्ट की गई शराब की बाजारू कीमत करीब 14.46 लाख रुपये है। पुलिस द्वारा नष्ट की गई शराब में उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों की शराब भी सम्मिलित है।
Noida News
ग्रेटर नोएडा जोन के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर बरामद अवैध शराब के निस्तारण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा जब्त की गई 2411 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में थाना रबूपुरा प्रभारी सुधीर कुमार द्वारा उक्त अवैध शराब को जेसीबी से नष्ट करा कर खड्डा खोदकर दबा दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह शराब पुलिस द्वारा शराब तस्करों से जब्त की गई थी।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।