
Noida News /दादरी। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भीम आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेखर आजाद पर हुए जानलेवा हमले में जातीय एंगल ने कोहराम मचा रखा है। यह मामला धीरे-धीरे एक विशेष जाति के विरूद्ध घृणा का सबब बनता जा रहा है। इस बीच चन्द्रशेखर आजाद की पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविन्द्र भाटी एडवोकेट ने इस विषय में एक बड़ा सवाल उठाया है। रविन्द्र भाटी के इस सवाल पर व्यापक प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविन्द्र भाटी एडवोकेट ने आज 11.26 बजे एक ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने कहा है कि भाई चंद्रशेखर आजाद पर हमले की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार द्वारा आरोपियों की जाति पूछने पर डीआईजी साहब ने जाति क्यों नहीं बताई।
यदि आरोपी किसी और जाति के होते तो क्या होता, क्या अब उनके घर पर बुलडोजर चलेगा ? क्या रासुका की कार्यवाही होगी या पैर में गोली मारी जायेगी ? नहीं क्योंकि यूपी में सब जाति देखकर तय होता है। रविन्द्र भाटी एडवोकेट का यह ट्वीट चर्चा का विषय बना हुआ है।
https://twitter.com/Ravinder_ASPK/status/1675745290719215616?t=MHWq0JpJPepC6rYg1LZfZg&s=08