
Noida News (चेतना मंच)। मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-51 नौएडा के कक्षा 10वीं के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही, छात्रों-अध्यापकों की खुशी का ठिकाना नहीं है।
प्रधानाचार्या निंदिया साकेत ने विद्यार्थियों के अथक परिश्रम की प्रशंसा कर उन्हें भविष्य के लिए ढेर सारा आशीर्वाद दिया। स्कूल की छात्रा सान्वी निरजंन ने स्कूल में 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया।
स्कूल के 24 छात्र 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने में सफल रहे। पलक शर्मा ने गणित में 100, फ्रेंच में 99 अंक हासिल किए। वहीं ध्वनि, पनिष्ठी ने सामाजिक विज्ञान में 99, आन्या गुप्ता ने विज्ञान में 97, आहान अंकुर ने अंग्रेजी में 99, देवांशी ने हिंदी में 93 अंक, संस्कृत में सान्वी निरंजन ने 100 अंक, पेंटिग में तश्वी ने 100 अंक हासिल किए।