लुटेरी दुल्हन गैंग का पदार्फाश, गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार
Noida News :
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:03 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:03 PM
Noida News : थाना सूरजपुर पुलिस व सर्विलांस/सीडीटी टीम के संयुक्त प्रयास से लुटेरी दुल्हन गैंग के मुखिया सहित चार को गिरफ्तार किया गया। मुखिया प्रदीप पुत्र राजेन्द्र भारद्वाज व अन्य सदस्य आमिर पुत्र अब्दुल हफीज, संतोष पुत्र गोपीचंद एवं एक महिला अभियुक्ता मालती पत्नी थानसिंह को आज 26 दिसंबर को इन्द्रानगर थाना देहलीगेट जिला अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध थाना सूरजपुर में केस पंजीकृत है। इस गैंग ने शादी की इच्छा रखने वाले कई लोगों को शिकार बनाया था।
गैंग का अपराध करने का तरीका
उक्त गैंग के सदस्यों द्वारा समाज के मध्य रहकर भोली-भॉली लड़कियों एवं महिलाओं को शादी के नाम पर बहला फुसलाकर अपने गैंग में मिलाकर ऐसे व्यक्तियों से सम्पर्क किया जाता है जिन्हें शादी की इच्छा होती है। पैसे से मोल भाव कर इनके द्वारा शादी तय की जाती है। एवं अपने गैंग की लड़की या महिला से इच्छित व्यक्तियों की शादी करा दी जाती है, तथा पैसा लिया जाता है। व पैसा गैंग के सदस्यों एवं दुल्हन बनी लड़की में बांट दिया जाता है। फिर लड़की को विदा कराने के नाम पर दुल्हन को जेवर, गहना आदि के साथ वापस ले आते हैं या दुल्हन स्वंय मौका पाकर भाग आती है। तत्पश्चात गैंग मुखिया प्रदीप पुत्र राजेन्द्र व अन्य सदस्य लड़की सहित गायब हो जाते हैंं।
शादी का झांसा देकर फंसाने का प्रयास
उक्त गिरोह में मालती देवी दुल्हन की माता या मौसी बनकर अपना कार्य करती है। थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर से भी एक लड़की को इनके द्वारा अपने गैंग में जानबूझकर शादी का झांसा देकर फंसाने का प्रयास किया गया। सर्विलांस टीम एवं पुलिस की सूझबूझ एवं तत्परता से उक्त लकड़ी को सकुशल बरामद कर लिया गया एवं इस लुटेरी दुल्हन गैंग के मुखिया एव सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गैंग मुखिया प्रदीप एवं आमिर की पत्नी भी इस गैंग की प्रमुख सदस्या है। जो अभियुक्तगण के साथ अपराध कार्य करने पर पूर्व में जेल जा चुकी है एवं मौके से फरार है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है।
इस गैंग के द्वारा पूर्व में भी अन्य जनपदों में इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया है, एवं जेल भी जा चुके हैं। Noida News :गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1.प्रदीप पुत्र राजेन्द्र भारद्वाज नि0 ग्राम जरगवां थाना रामघाट बुलन्दशहर उम्र करीब 32 वर्ष
2.आमिर पुत्र अब्दुल हफीज नि0 मौ0 शाह जमाल थाना देहली गेट अलीगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष
3.संतोष पुत्र गोपीचंद नि0-इन्द्रानगर थाना क्वारसी अलीगढ़ उम्र करीब 35 वर्ष
4.मालती पत्नी थानसिंह कोरी निवासी गली न0 10 इन्द्रानगर थाना देहलीगेट जिला अलीगढ़ उम्र करीब 50 वर्ष