समाजवादी पार्टी ने नोएडा से मनोज चौहान को बनाया प्रदेश सचिव
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:04 AM
Noida News : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से सेक्टर - 46 नोएडा जनपद गौतमबुद्ध नगर के मनोज चौहान को समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है।
[caption id="attachment_150016" align="aligncenter" width="218"] Noida News[/caption]
मनोज चौहान ने दिया अखिलेश यादव को धन्यवाद
मनोज चौहान ने धन्यवाद करते हुए लिखा 'परम आदरणीय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी , व मा. प्रदेश अध्यक्ष जी का बहुत-बहुत शुक्रिया कि मुझे उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित करके जो सम्मान दिया उसके लिए मैं वह मेरा राजपूत समाज सदैव आपका आभारी रहेगा एवं नोएडा महानगर व ज़िला संगठन का भी आभार.सभी समाजवादी साथियों का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद'।
Noida News