विज्ञापन

Noida News (चेतना मंच)। सरला चोपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-56 के छात्रों ने 12वीं सीबीएसई परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल किया है। छात्राओं ने एक बार फिर अपनी जीत का परचम लहराया है।
परीक्षा में प्रथम स्थान पर ह्यूमनिटी की जितिशा रही, जिन्हें 98.0 प्रतिशत अंक मिले। दूसरे स्थान पर कॉमर्स की श्रेया वर्मा रही जिन्होंने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान श्रुति राय ने विज्ञान में 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चित्राकांत ने सभी छात्रों को व उनके अभिभावकों और शिक्षकों को उनकी मेहनत के लिए बधाई दी व खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि आगे भी इस तरह के परिणाम विद्यालय देता रहेगा।
विज्ञापन