
Noida News गाजियाबाद। देश के प्रसिद्घ पत्रकार व इंडियन एक्सप्रेस समूह से जुड़े श्याम लाल यादव के परिवार में दु:खद घटना हुई है। उनकी पुत्री सुश्री श्रीति यादव (20 वर्ष) का दु:खद निधन हो गया है। गाजियाबाद के हिंडन घाट पर बुधवार को उनकी पुत्री का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर कई पत्रकार, समाजसेवी, परिजन तथा सैकड़ों लोग मौजूद थे। उनके परिजनों ने बताया कि सुश्री श्रीति यादव अचानक बीमार हो गई थीं तथा उन्हें दिल्ली के एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों के अथक प्रयास के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।
श्रीति यादव क्राईस्ट यूनिवर्सिटी के गाजियाबाद कैंपस में इकोनॉमिक्स ऑनर्स की तृतीय वर्ष की छात्रा थी। निधन की जानकारी मिलते ही वसुंधरा स्थित उनके आवास पर करीबियों तथा परिजनों का जमावड़ा लग गया। अचानक इस खबर से सभी गमगीन थे।
चेतना मंच परिवार में भी वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल यादव की पुत्री के निधन पर एक शोकसभा आयोजित की गई। जिसमें 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतृप्त परिवार को इस दु:ख की घड़ी में धीरज देने की भगवान से प्रार्थना की गई।
शोकसभा में चेतना मंच के समाचार संपादक अरविंद प्रसाद, सुश्री अंशु नैथानी, वरिष्ठ पत्रकार अरूण सिन्हा, रमाकांत पांडेय, देवदत्त शर्मा, दिनेश गुप्ता, महेश कुमार, ध्रूवराज यादव, शीशपाल सिंह, योगेन्द्र झा, मनीष कुमार, सुश्री तनु त्रिवेदी, अरबाज खान समेत सभी कर्मचारी मौजूद थे।