
Noida News (चेतना मंच)। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 40 में एक युवक का शव अपने घर में मिला है। पुलिस आशंका जता रही है कि बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है।
थाना प्रभारी अजय चाहर ने बताया कि मूल रूप से हापुड़ निवासी 28 वर्षीय अंशुल पुत्र दिनेश तोमर सेक्टर 40 में रहता था। अंशुल मानसिक रूप से परेशान था और दिनभर सड़कों पर भटकता रहता था। बीती शाम घर से उसका शव बरामद हुआ।
उन्होंने आशंका जताई कि संभवत बीमारी के कारण अंशुल की मौत हुई है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।