
Noida News (चेतना मंच)। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश निकाली जा रही शौर्य जागरण यात्रा के नोएडा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोहन सोलंकी मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के महोत्सव में अधिकाधिक लोगों को जोडऩे के लिए देशव्यापी शौर्य जागरण यात्रा निकाली जा रही है।
शौर्य जागरण यात्रा के नोएडा पहुंचने पर नोएडा के स्टेडियम में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया। सभा में हजारों युवाओं की भीड़ को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सोहन सोलंकी ने कहा आज भारत की पुण्य धरा पर अनेक पीढिय़ों के शौर्य व राष्ट्रवादी जीवन जीने की प्रेरणा देने वाले बलिदानी पूर्वजों को याद किया जा रहा है।
उन्होंने कहा यह शौर्य जागरण यात्रा मात्र एक साधारण यात्रा नहीं बल्कि यह यात्रा इस देश के हिंदू समाज को पुन: अपने पूर्वजों की शौर्य गाथा, उनके बलिदानों को याद दिलाने के लिए है।
हिन्दू सभा का स्वागत दिनेश महावार मंत्री विश्व हिंदू परिषद ने किया। कार्यक्रम में आयोजक समिति के अध्यक्ष अभिमन्यु, मुख्य अतिथि सुरेश चौहान, विशिष्ट अतिथि उपेंद्र चौहान, विभाग संयोजक बजरंग दल ललित भारद्वाज, सतवीर, यात्रा प्रमुख नोएडा महानगर छाया सिंह, अध्यक्ष नोएडा महानगर दिनेश महावर, नोएडा महानगर मंत्री राहुल कुमार, अनिल चतुर्वेदी, प्रांत के मंत्री राजकुमार डूंगर, प्रांत सह मंत्री अमित जिंदल, प्रांत संयोजक विकास त्यागी, गौरव भटनागर, मिलन सोम आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।