
Noida News (चेतना मंच)। सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के परिणामों में रेयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने परचम लहराया है। रेयान इंटरनेशनल स्कूल के तीन छात्र 10वीं में टॉप आये हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सुश्री निधि त्रिवेद ने बताया कि 12वीं के परिणामों में साइंस स्ट्रीम से अजमेना जैदी 97.4 प्रतिशत, इशिका देशपांडे 96.8 प्रतिशत तथा ख्याति पांडे व महक कपूर ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
10वीं की परीक्षा में स्कूल के छात्र दक्ष लखमरा ने 99.4 प्रतिशत, वैभव महाजन 99 प्रतिशत तथा सुष्मिता राय ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने छात्रों के परिणाम पर खुशी जाहिर की।