Noida News नोएडा (चेतना मंच)। वीरवार को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह जागरूकता रैली दादरी कोतवाली जीटी रोड से शुरू होकर मिहिर भोज डिग्री कॉलेज तक निकाली गई। प्रात: 10 बजे यह रैली निकाली गई जो एक घंटे तक विभिन्न मार्गों से होते हुए मिहिर भोज कॉलेज दादरी में जाकर समाप्त हुई।Noida Newsस्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली गई इस जागरूकता रैली में दो कालेजों मिहिर भोज बालिका इण्टर कालेजदादरी, की छात्राएं तथा वैदिक कन्या इण्टर कालेज, दादरी की छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। समस्त पालिका स्टाफ व सफाई मित्रों और एक कंपनी आर्यन एन्वायरो टेक के बीस के करीब कर्मचारियों ने भी उत्साह पूर्वक भाग लिया। पूरे देश में यह स्वच्छता पखवाड़ा बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। दादरी ही नहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा में भी विविध संगठनों और संस्थाओं ने पूरे उत्साह से स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया और उसमें बढ़चढ़कर लोगों ने भाग लिया।
विद्यार्थियों के साथ अधिकारी व कर्मचारी भी हुए शामिल
इस स्वच्छता पखवाड़ा के तहत निकाली गई जागरूकता रैली का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और उपजिलाधिकारी दादरी के निर्देशों के अनुपालन में निकाली गई। जिसमें श्री ओमप्रकाश पासवान, तहसीलदार, दादरी, दीपिक शुक्ला, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, दादरी व गीता पंडित, अध्यक्षा, नगर पालिका परिषद, दादरी व श्री कृष्ण कुमार शर्मा, श्री हरिश रावल, श्री सुमित भारती व श्री आदेश भाटी वार्ड के सभासद एवं मिहिर भोज बालिका इण्टर कालेज, दादरी की छात्राए तथा वैदिक कन्या इण्टर कालेज, दादरी की छात्राए समस्त पालिका कार्यालय स्टाफ और 50 सफाई मित्र व मै0 आर्यन एन्वायरो टेक प्रा0लि0 के 20 कर्मचारी उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।