लापरवाही बरतने पर प्राधिकरण ने लगाया एक लाख का जुर्माना
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:06 AM
Noida News : नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने शुक्रवार को वर्क सर्किल-9 के क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जीएम जन स्वास्थ्य एसपी सिंह, परियोजना अभियंता और वरिष्ठ प्रबंधक शामिल रहे। सबसे पहले उनके द्वारा सेक्टर-94 में अंतिम निवास के सामने 45 मीटर रोड के कुछ हिस्से में 400 मीटर लम्बाई में सड़क का कार्य रोका गया है। इस जमीन पर किसान से विवाद है। निर्देश दिए कि सड़क के इस भाग को यथाशीघ्र अर्जन किया जाए।
सेक्टर-127 के सामने एक्सप्रेस वे के समानान्तर 45.00 मीटर चौड़ी सड़क के फुटपाथ का दिव्यांग एवं वृद्ध जनो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लो हाइट में निर्मित फुटपाथ में कुछ स्थलों पर ब्रिक वर्क के ऊपर कॉपिंग में डाली गई कंक्रीट की गुणवत्ता खराब पाई गई। सम्बन्धित अभियन्ता से स्पष्टीकरण लेने एवं ठेकेदार के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। सेक्टर-125 एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने वेडिंग जोन के आस-पास गार्बेज व सीएण्डडी पाया गया जिसकी सफाई कराकर फोटो सहित आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
सेक्टर-125, 126 एवं 127 के सामने एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर जगह-जगह पॉलिथीन व अन्य गार्बेज पड़ा हुआ पाया गया। पटरियों पर घास भी उगी हुई पाई गई। जिसकी नियमित रूप से कटिंग नहीं की जा रही थी। संविदाकार ओएनेक्स मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कार्य में की जा रही लापवाही के दृष्टिगत संविदाकार को नोटिस जारी और एक लाख की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिये गये। वहीं जन स्वास्थ्य विभाग द्वितीय के सहायक परियोजना अभियन्ता सुशील कुमार द्वारा निरीक्षण में भाग नहीं लिया गया। जोकि कार्य में लापरवाही का द्योतक है। ऐसे में सहायक परियोजना अभियन्ता सुशील कुमार का स्पष्टीकरण लेने व एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गये। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।