बैंक के 28 करोड़ रुपये हड़पकर विदेश भाग गया है बैंक मैनेजर
नोएडा शहर के एक बैंक का मैनेजर 28 करोड़ रुपये हड़प करके विदेश भाग गया है।
Noida news
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 11:19 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 11:19 PM
Noida news नोएडा। नोएडा शहर के एक बैंक का मैनेजर 28 करोड़ रुपये हड़प करके विदेश भाग गया है। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि नोएडा शहर में स्थित अपने ही बैंक के 28 करोड़ रुपये का खेल करने वाला बैंक मैनेजर अब भारत में नहीं है। नोएडा कमिश्नरी की पुलिस तथा बैंक के कर्ताधर्ता उसे तथा उसके परिवार को नोएडा से लेकर विदेश तक सब जगह तलाश रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
इस मामले को चेतना मंच पहले भी प्रकाशित कर चुका है। आपको बतादें कि नोएडा के सेक्टर 22 में साउथ इंडिया बैंक की शाखा स्थापित है। नोएडा की इसी बैंक शाखा में बैंक के मैनेजर ने एक दो लाख नहीं बल्कि पूरे 28 करोड़ रुपये का “खेल” किया है। यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब नोएडा के सेक्टर 22 में स्थित साउथ इण्डियन बैंक के उप महाप्रबंधक आर आर नायक ने नोएडा में सेक्टर 24 थाने में FIR दर्ज कराई। FIR में आरोप है कि उन्हीं के बैंक में सहायक प्रबंधक राहुल शर्मा ने बैंक में खोले गए नोएडा के सेक्टर 48 की एक कम्पनी के खाते से पूरे 28 करोड़ रुपये अपनी मां तथा पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। FIR में राहुल शर्मा उसकी मां तथा पत्नी को नामजद किया गया है। जिस कंपनी के खाते से 28 करोड़ रुपये हड़प लिए गए हैं। उस कंपनी का नाम एसोसिएट इलेक्ट्रानिक रिसर्च फाउंडेशन बताया गया है। इस कंपनी का रजिस्टर्ड कार्यालय नोएडा के ही सेक्टर 48 में स्थित है।
Noida news in hindi
विदेश भाग गया है मैनेजर
नोएडा कमिश्नरी पुलिस के अन्तर्गत सूत्रों ने आशंका जाहिर की है कि नोएडा के बैंक में 28 करोड़ रुपये का “खेला” करने वाला बैंक मैनेजर विदेश भाग गया है। पुलिस उसके विरुद्ध लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। बैंक में 28 करोड़ का खेला करने वाला मैनेजर राहुल शर्मा नोएडा के ही सेक्टर 27 में रहता था। उसके सेक्टर 27 स्थित घर पर ताला लगा हुआ है। नोएडा के सेक्टर 24 थाने की पुलिस, नोएडा पुलिस कमिश्नरी के अधिकारी तथा बैंक के अधिकारी राहुल शर्मा तथा उसके परिवार की पूरी सिद्दत से तलाश कर रहे हैं। राहुल शर्मा की मां तथा पत्नी के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। खाते फ्रीज होने से पहले उन्होंने कितने पैसे बैंक से निकाले हैं इसकी जानकारी बैंक अधिकारियों ने अभी तक नोएडा पुलिस को नहीं दी है।
ग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।