
Noida News (चेतना मंच)। थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के एफ ब्लॉक में स्थित एक कंपनी में लिफ्ट टूटने की घटना से अफरा तफरी मच गई की। नीचे से ऊपर जा रही लिफ्ट अचानक टूट कर नीचे गिर गई। इस हादसे में लिफ्ट में सवार सुपरवाइजर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मूल रूप से गांव काकोर गहना थाना खाजा जिला जौनपुर निवासी 29 वर्षीय कमलेश पुत्र रामकिशोर सेक्टर 63 के प्लाट नंबर एफ— 464 स्थित एक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। 27 जुलाई को वह कंपनी की लिफ्ट से ऊपर जा रहा था। इस दौरान अचानक तार टूटने की वजह से लिफ्ट नीचे आ गिरी। ऊंचाई से लिफ्ट बेसमेंट में गिरने के कारण उसमें सवार रामकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
लिफ्ट टूटने की घटना से कंपनी में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कर्मचारियों ने रामकिशोर को घायल अवस्था में लिफ्ट से बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान रामकिशन की मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक ऊंचाई से लिफ्ट गिरने के कारण रामकिशोर के सिर में गंभीर चोटें आई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि इस हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजन अगर तहरीर देते हैं तो विधिक कार्यवाही की जाएगी। Noida News
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।