Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में चार साल पहले छत पर खेल रही एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले दुराचारी को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने बड़ी सजा सुनाई है। बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 50 हजार का अर्थदंड भी लगाया है।
आपको बता दें कि मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जिला कोर्ट में वर्ष 2019 में चार साल की मासूम बच्ची से हुए रेप के मामले की अंतिम सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अपर सत्र एवं विशेष न्यायाधीश चंद्रमोहन श्रीवास्तव ने आरोपी को 20 साल की की। विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो चवन पाल सिंह ने बताया कि जनवरी 2019 में रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली चार साल की बच्ची से गांव के रहने वाले मोहन ने दुष्कर्म किया।
आरोपित ने घटना को तब अंजाम दिया, जब तक घर की छत पर खेल रही थी। दुष्कर्म करने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया था। पीड़िता ने आपबीती स्वजन को सुनाई। मामले की रिपोर्ट स्वजन ने कोतवाली में दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपित मोहन को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया। केस की सुनवाई के दौरान कुल 11 गवाह पेश हुए। मेडिकल परीक्षण को केस में अहम साक्ष्य माना गया। गवाह एवं साक्ष्य के आधार पर कोर्ट ने मोहन को दोषी मानते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।