Noida News Today: महिला सुरक्षा के लिए मिली 58 स्कूटी गायब, RTI से हुआ खुलासा
Noida News Today
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 05:59 AM
Noida News Today: गौतमबुद्ध नगर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्वयं सिद्धि योजना के तहत मिली 58 स्कूटिया गायब हो गई हैं। यह खुलासा समाजसेवी रंजन तोमर द्वारा दी गई आरटीआई के माध्यम से हुआ है। बता दें कि अगस्त 2020 में तत्कालीन गौतम बुध नगर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह द्वारा स्वयं सिद्ध नामक योजना का शुभारंभ किया गया जिसमें 50 स्कूटीयो पर महिला पुलिस को हरी झंडी देकर रवाना किया गया था ।
Noida News Today: महिला सुरक्षा के लिए मिली 58 स्कूटी गायब
जानकारी के मुताबिक कुल 100 ऐसी स्कूटीयो को पूरे शहर में महिला सुरक्षा के लिए लगाया गया था। जो कि कॉलेज, मॉल ,मेट्रो स्टेशन, मार्केटिंग आदि जहां भी महिलाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है वहां पर पेट्रोलिंग के लिए लगाई जानी थी। समाजसेवी और अधिवक्ता रंजन तोमर ने एक आरटीआई के माध्यम से गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट से कुछ सवाल पूछे थे जिनका जवाब मिलने के बाद यह खुलासा हुआ है।
Noida News Today: RTI से हुआ खुलासा
कुल 100 स्कूटीयो की तो छोड़िए शहर में लगभग मात्र 3 साल में 58 स्कूटीयो का कोई अता पता नहीं है । कमिश्नरेट से मिले जवाब में कहा गया है कि कुल 42 स्कूटीया स्वयं सिद्ध योजना के तहत शहर में चल रही हैं अन्य स्कूटीयो के बारे में पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है।