
Noida News Today : ऐसा कभी कभी ही होता है कि जब किसी बड़े अफसर को उसकी लापरवाही की सजा मिलती है। ऐसा एक ताजा उदाहरण नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में सामने आया है। यहां जिले में तैनात वन विभाग के एक बड़े अफसर के ऊपर DM मनीष कुमार का डंडा चल गया है।
आपको बता दें कि गौतमबुद्धनगर जिले के DM मनीष कुमार वर्मा ने अपने जिले के प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) का वेतन काटने के निर्देश जारी किए हैं। हुआ यह कि सोमवार को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की जेवर तहसील में सरकार की तरफ से समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा कर रहे थे। इसी दौरान अनेक ग्रामीणों ने वन विभाग से संबंधित समस्या जिलाधिकारी के सामने रखी।
Read Also - काम की खबर : बच्चों को फ्री में पढ़ाना है तो तुरंत भरे फॉर्मजिलाधिकारी ने तुरंत समस्या का समाधान करने का निर्देश जिले के DFO को देने का प्रयास किया तो पता चला कि जिला प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) पीके श्रीवास्तव समाधान दिवस में तहसील में आए ही नहीं हैं। नियम यह है कि सभी विभागाध्यक्षों को समाधान दिवस में उपस्थित रहना अनिवार्य है। पीके श्रीवास्तव की अनुपस्थिति पर डीएम मनीष कुमार वर्मा बेहद नाराज हो गए और उन्होंने आदेश दे डाला कि पीके श्रीवास्तव का एक दिन का वेतन काट लिया जाए।
यहां यह सवाल पूछा जा सकता है कि मात्र एक दिन का वेतन कटने डीएफओ पीके श्रीवास्तव का क्या बिगडेगा ? यह सवाल बेहद जायज है, क्योंकि करोड़ों की कमाई करने वाले डीएफओ का एक दिन का वेतन कटने से कोई आर्थिक नुकसान नहीं होगा किंतु वेतन कटना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसलिए सोमवार का यह दिन डीएफओ पीके श्रीवास्तव के कैरियर में जीवनभर काले अक्षर के रुप में लिखा रहेगा।