
Noida News : दिल्ली-एनसीआर की रियल एस्टेट दुनिया में एक नया चैप्टर जुड़ने जा रहा है। नोएडा के सेक्टर-94 में ट्रंप टावर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ट्रंप ऑर्गनाइजेशन की भारत में यह अब तक की सबसे हाई-प्रोफाइल और अल्ट्रा-लग्जरी प्रोजेक्ट मानी जा रही है।
इस ट्विन टावर प्रोजेक्ट की 3BHK यूनिट की शुरुआती कीमत 18 करोड़ रुपये तय की गई है। प्रोजेक्ट को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के बेहद करीब बनाया जा रहा है, जिससे इसकी कनेक्टिविटी और लोकेशन दोनों ही शानदार मानी जा रही हैं।
इस प्रोजेक्ट को सिर्फ एक अपार्टमेंट नहीं, बल्कि एक "लक्जरी लाइफस्टाइल स्टेटमेंट" के तौर पर पेश किया जा रहा है। यहां कुछ खास सुविधाएं हैं, जो इसे बाकी प्रोजेक्ट्स से अलग बनाती हैं।
ट्विन टावर डिजाइन: विश्वस्तरीय वास्तुकला से सजे दो भव्य टावर।
बुर्ज खलीफा-ग्रेड ग्लास: वही हाई-क्वालिटी ग्लास जो दुबई के बुर्ज खलीफा में उपयोग होता है।
प्राइवेट एलिवेटर: हर फ्लैट के लिए निजी लिफ्ट की सुविधा।
डबल-हाइट लिविंग एरिया: फ्लैट का आकार 5,000 से 6,000 वर्गफुट के बीच, जिसमें भव्यता और खुलापन मिलेगा।
वर्ल्ड-क्लास मार्बल फिनिशिंग: इंटीरियर में इस्तेमाल होंगी प्रीमियम क्वॉलिटी सामग्री।
ट्रंप एक्सक्लूसिव क्लब: GYM, स्पा, लाउंज जैसी लक्जरी सुविधाओं से लैस।
वॉलेट पार्किंग: घरवालों और मेहमानों के लिए प्रीमियम पार्किंग सर्विस।
इनडोर इन्फिनिटी पूल, प्राइवेट सिगार लाउंज, किड्स क्लब और 24/7 कंसीयज सर्विस भी संभव।
अगर आप इस अल्ट्रा-लक्जरी जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आपको 50 लाख रुपये की प्री-बुकिंग राशि जमा करनी होगी। बाकी राशि को पजेशन तक आसान किस्तों में चुकाया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल बुकिंग की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
गौरतलब है कि हाल ही में गुरुग्राम के सेक्टर-69 में लॉन्च हुए ट्रंप रेजिडेंस प्रोजेक्ट ने पहले ही दिन 3,250 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की थी। वहां 8 करोड़ से शुरू होने वाले फ्लैट्स और 125 करोड़ रुपये तक के पेंटहाउस पूरी तरह सोल्ड आउट हो गए थे। इससे भारत में ट्रंप ब्रांड की लोकप्रियता और लग्जरी हाउसिंग के प्रति तेजी से बढ़ती मांग स्पष्ट हो जाती है।
भारत में ट्रंप टावर पहले से ही पुणे, मुंबई, कोलकाता और गुरुग्राम में मौजूद हैं। अब नोएडा की एंट्री से यह ब्रांड दिल्ली-एनसीआर के हाई-एंड रियल एस्टेट मार्केट में और गहराई से जड़ें जमाने जा रहा है। ट्रंप ऑर्गनाइजेशन, भारत में ट्रिबेका डेवलपर्स और स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स के साथ साझेदारी में काम कर रही है। ट्रिबेका जहां ब्रांड, डिजाइन और क्वालिटी कंट्रोल देखता है, वहीं स्मार्टवर्ल्ड निर्माण और ग्राहक सेवा संभालेगा।
ट्रंप टावर नोएडा केवल एक अपार्टमेंट प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उन चुनिंदा लोगों के लिए है जो सिर्फ घर नहीं, एक आइकॉनिक पहचान खरीदना चाहते हैं। करोड़ों रुपये की कीमत और शानदार सुविधाओं के साथ, यह प्रोजेक्ट नोएडा के स्काईलाइन को नया मुकाम देने वाला है।