नोएडा में अलग-अलग जगह से दो युवती गायब, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:37 AM
Noida News : नोएडा में अलग-अलग थाना क्षेत्र से तीन किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना फेस 3 क्षेत्र के सेक्टर 70 निवासी प्रवेश (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 4 जुलाई को घर से स्कूल जाने के लिए कह कर निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी।
अचानक हुई लापता
उन्होंने अपनी बेटी की काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले असलम (काल्पनिक नाम) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके (16 वर्षीय) बेटी 7 जुलाई की रात्रि को घर से दुकान पर सामान खरीदने के लिए गई थी देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं चला। पीड़ित के मुताबिक अगले दिन उसकी बेटी वह एक अन्य अनजान व्यक्ति ने घर पर फोन कर कुछ पैसे पेटीएम करने को कहा।
Noida News
पुलिस ने शुरू की तलाश
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है जिस नंबर से कॉल आई थी उसकी जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं थाना बीटा-2 क्षेत्र के सेक्टर चाई में रहने वाली रेखा (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उनके 15 वर्षीय बेटी रात्रि को घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाशने पर भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। रेखा के मुताबिक वह पूर्व में दौलतराम कॉलोनी दादरी में किराए पर रहती थी इस मकान में कृष्ण यादव नाम का युवक भी अपने साथियों के साथ रहता था। कृष्ण यादव पूर्व में उनकी लडक़ी के साथ छेड़छाड़ कर चुका था। इस कारण उन्होंने वहां से कमरा खाली कर दिया था। कमरा खाली करने के बाद भी कृष्ण यादव उनके घर के चक्कर लगाता था। रेखा ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी को कृष्ण यादव ही बहला फुसलाकर कर अपने साथ भगा ले गया है। Noida News