Noida News: नोएडा में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:08 AM
Noida News: गौतमबुद्ध नगर में थाना बिसरख क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रविवार सुबह को एक ट्रैक्टर-ट्राली पर सरिया और लोहे का अन्य सामान लादकर चालक अवधेश गाजियाबाद से सूरजपुर जा रहा था। उन्होंने बताया कि इसी बीच ट्रैक्टर असंतुलित होकर चिपयाना गांव के पास पलट गया।
Noida News
उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर पर लदे सरिया और लोहे की चपेट में आकर चालक अवधेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर- 3 के बिजली घर के पास खैरपुर जाने वाली सड़क पर बुलेट मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने सड़क किनारे घायल पड़े व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला है, जिसके आधार पर उसकी पहचान 42 वर्षीय जगबीर पुत्र रामवीर निवासी हाथरस के रूप में हुई है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।