
Noida News: नोएडा के कोतवाली 39 थाने के सामने सडक दो पक्ष आपस में भिड़ गए और पुलिस के सामने ही एक दूसरे पर लात-घूसे से बरसाने लगे। पुलिस सारे मामले में बीच-बचाव करती नजर आई और दोनों से अनुरोध भी करती थाने में चल कर बात करते है। इस मारपीट का वीडियो बना कर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों को एक जांच के संबंध में थाने पर बुलाया गया था।
इस मामले अधिक जानकारी देने से पुलिस बचती नज़र आई। उसका कहना था कि इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई, शिकायत दर्ज कराई जाएगी तो कार्रवाई भी की जाएगी।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस मारपीट के वीडियो में दिखा जा सकता है कि, कोतवाली 39 के सामने दो पक्ष एक दूसरे को देख कर आग बबूला होकर भीड गये और दोनों पक्षो के बीच गुत्था-गुत्थी होने लगी। इस दौरान सफेद कपडे पहने हुए शख्स दूसरे शख्स को पीटने लगा। अपने साथी को पीटता देख उसके पक्ष के दोनों लोग भागते हुए आए और उसके उपर घूंसे बरसाने लगे, मौके पर पहुंच मौजूद पुलिसकर्मी दोनों को छुड़ाता नजर आया और कहता नजर आया कि थाने में चलकर बात करते हैं।
[video width="352" height="640" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/12/noida-news.mp4"][/video]पुलिसकर्मी ने दोनों पक्षों को बड़ी मुश्किल से अलग किया। इसी दौरान थाने से एक और पुलिसकर्मी और महिला कांस्टेबल भी वहां पहुंच गए और पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने में चले गए। थाने के सामने सडक हुई इस मारपीट के संबंध में जब अधिकारियों से बातचीत की गई, तो उनका कहना था इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, शिकायत दर्ज कराई जाएगी, तो कार्रवाई की होगी।
देश दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।