किशोर समेत दो किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
थाना फेस-2 क्षेत्र के नया गांव से खेलने के लिए गया (10 वर्षीय) बच्चा लापता हो गया। काफी तलाश करने पर भी बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा।
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:40 AM
Noida News नोएडा (चेतना मंच)। थाना फेस-2 क्षेत्र के नया गांव से खेलने के लिए गया (10 वर्षीय) बच्चा लापता हो गया। काफी तलाश करने पर भी बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा। वहीं अलग-अलग थाना क्षेत्र से दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।
अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज
नया गांव निवासी असलम ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि बीते 25 दिसंबर को उसका (10 वर्षीय) बेटा असद घर से पार्क में खेलने के लिए गया था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी आसपास तलाश की गई। आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि शाम तक असद पार्क में खेल रहा था, लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। पीडि़त के मुताबिक उसने अपनी तमाम रिश्तेदारियों में भी असद के बारे में जानकारी जुटाई। लेकिन उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला। पीडि़त के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
Noida News in hindi
ट्यूशन के लिए घर से निकली छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
थाना सेक्टर-20 के गांव से ट्यूशन के लिए घर से निकली छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। गांव में रहने वाले रमेश कुमार शाह (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उसकी (16 वर्षीय) बेटी सेक्टर-27 में ट्यूशन पढऩे के लिए गई थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला। पीडि़त ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में अपहरण का मामला दर्ज कराया है।
बहन को बहला फुसलाकर भाग ले जाने का आरोप
वहीं थाना सूरजपुर क्षेत्र के सुदेश कॉलोनी से किशोरी लापता हो गई। किशोरी के भाई ने पड़ोस में रहने वाले रिंकू कुमार पुत्र श्रीपाल के खिलाफ अपनी बहन को बहला फुसलाकर भाग ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि लापता किशोर व किशोरियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।