
Noida News : नोएडा (चेतना मंच)। बेखौफ चोर भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगे मोबाइल टावरों (Mobile Towers) से कीमती उपकरण चोरी करने की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अट्टा गांव में एक मकान के ऊपर लगे मोबाइल टावर से चोरों ने कीमती उपकरण चोरी कर लिये। वहीं थाना सूरजरपुर क्षेत्र के ग्राम मलकपुर से चोरों ने एक घर से तीन मोबाइल फोन चोरी कर ली है। पीडि़त ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर चोरी का शक जताया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शिवम इन्फोकॉम प्राइवेट लिमिटेड के टेक्नीशियन सुखबीर सिंह ने थाना सेक्टर-20 में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है पीडि़त ने बताया कि इंडस कंपनी का एक टावर सेक्टर-27 अट्टा की मार्केट (Market) में राकेश अवाना के मकान की छत पर लगा हुआ है। यहां से चोर इस टावर से एक आरआरयू व सहायक उपकरण को चोरी कर ले गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। बता दें कि चोरों ने जिस स्थान पर इस घटना को अंजाम दिया है यह पूरा आबादी वाला भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। इससे पूर्व भी नोएडा व ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में लगे मोबाइल टावरों से चोर पिछले 2 महीने के दौरान करीब 50 से अधिक बैटरी को चोरी कर चुके हैं।
ग्राम मलकपुर निवासी कुलदीप चौहान के मकान में रहने वाले सत्यवीर ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह अपने ममेरे भाई शिवकुमार, पत्नी, साली एवं बच्चों के साथ सो रहे थे। गर्मी अधिक होने के कारण उन्होंने कमरे का दरवाजा खोल रखा था। रात्रि के समय किसी व्यक्ति ने उनके कमरे से 4 मोबाइल चोरी कर लिये हैं। सुबह जब सोकर उठे तो उन्हें मोबाइल फोन (Mobile Phone) गायब मिले सत्यवीर पड़ोस में रहने वाले रोहित नामक युवक पर चोरी करने का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।