मादक पदार्थ के धंधे में गिरफ्तार पांच लोगों में महिला क्यों फंसी
मादक पदार्थ बेचने व हथियार रखने के आरोप में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
22 Dec 2023 09:59 PM
Noida News नोएडा (चेतना मंच)। मादक पदार्थ बेचने व हथियार रखने के आरोप में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से इसमें गांजा, तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद हुए हैं।
मुस्कान के पास से 18 पुडिय़ा स्मैक बरामद
थाना फेस-1 प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर झुंडपुरा चौकी क्षेत्र से मुस्कान को गिरफ्तार किया। मुस्कान के पास से 18 पुडिय़ा स्मैक की बरामद हुई। पूछताछ में मुस्कान ने बताया कि वह काफी समय से मादक पदार्थ की बिक्री में संलिप्त है। महिला पूर्व में भी मादक पदार्थ की बिक्री के आरोप में जेल जा चुकी है।
Noida News in hindi
मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया
थाना सेक्टर-63 प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अश्वनी व आयुष को सवा दो किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। इनके अलावा सेक्टर-63 से मोबिन को तमंचे कारतूस तथा भूपेश को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
नशा के कारोबार में महिलाएं भी संलिप्त
वैसे तो जहां भी नशे का कारोबार होता है हर जगह महिलाएं भी इसमें शामिल होती हैं। नोएडा में भी नशे का यह कारोबार खूब फल फूल रहा है। पुरुषों के साथ महिलाएं भी इसमें शरीक हैं। हालांकि महिलाएं कम पकड़ी जाती हैं। मुस्कान नाम यह पकड़ी गई महिला इसके पहले भी पकड़ी जा चुकी है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।