
Noida News (चेतना मंच)। सर्फाबाद गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।
मूल रूप से कन्नौज निवासी श्यामू पुत्र पतरोल अपनी पत्नी के साथ सर्फाबाद गांव में किराए पर रह रहा था। श्यामू मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। बीती शाम उसकी पत्नी कुछ सामान लेने के लिए घर से बाहर गई थी।
कुछ देर बाद जब वह वापस लौटी तो उसे श्यामू फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 113 पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। इस संबंध में परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।