Noida News : DLF Mall में गुम हुआ महिला का पर्स, पुलिस ने ढूंढा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:51 AM
Noida News: सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल (DLF Mall) में गुम हुए महिला के पर्स को पुलिसकर्मियों ने तलाश कर महिला के सुपुर्द कर दिया। पर्स में नगदी व डायमंड के टॉप्स रखे हुए थे। पुलिस के इस कार्य की दंपति ने मुक्त कंठ से सराहना की है।
Noida News
एक परिवार के सदस्य खरीदारी के लिए डीएलएफ मॉल आए थे। इस दौरान महिला का फूड कोट में पर्स गिर गया। खरीदारी के बाद महिला व उसके परिजन घर चले गए।
कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि उनका पर्स कहीं गिर गया है। इसके बाद उन्होंने डीएलएफ चौकी प्रभारी सुभाष चंद से संपर्क किया और पर्स गुम होने की बात बताई।
चौकी प्रभारी ने काफी तलाशने के बाद पर्स बरामद कर लिया। पर्स में 26 हजार रूपए की नकदी व डायमंड के टॉप्स (अनुमानित कीमत एक लाख) रखे हुए थे।
इसके पश्चात महिला व उनके परिजनों को बुलाकर औपचारिकताएं पूरी कर पर्स उनके सुपुर्द कर दिया गया।