
Noida News[/caption]
Noida News इस स्वच्छता रैली या स्वच्छता पखवाडे की शुरुआत 12 सितंबर सेक्टर ग्यारह से सेक्टर ग्यारह की अध्यक्ष अंजना भागी ने नोएडा प्राधिकरण से हॉर्टिकल्चर विभाग के राम सिंह, स्वच्छता विभाग के हेड प्रमोद कुमार, एच सी एल फाउंडेशन की टीम ममता, अनुज, करण, तनु सेक्टर ग्यारह से बी एस शर्मा, इंदु शर्मा, सवकेश गुप्ता तथा अपने सहयोगियों के साथ की। पूरे सेक्टर में रेली निकालने के बाद सेक्टर 11 कम्यूनिटी सेंटर में इस रेली का समापन हुआ। जहां से आगे ये सेक्टर 12 की और अलख जगाने बढ़ चली। आज से 17 सितंबर तक यह रेली हर सेक्टर में निकाली जायेगी इस रेली का उदेश्य सभी को पर्यावरण तथा हमारे आस पास की स्वच्छता बनाए रखने को जागृत करने की कोशिश करना होगा। हम अपने पर्यावरण तथा अपने आसपास को स्वच्छ रखकर ही हम खुद को बढ़ती बीमारियों तथा प्रदूषण से पैदा होती समस्याओं से बचा सकते हैं। स्वच्छता पखवाड़े का समापन 18 सितंबर को सेक्टर 18 में एक बड़े कार्यक्रम से होगा।Noida News