Noida News : थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल में रहने वाले एक युवक ने बीती शाम फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है इसलिए आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Noida News
थाना प्रभारी ने बताया कि बीती शाम पुलिस को सूचना मिली कि भंगेल गांव में चिंटू त्यागी के मकान में किराए पर रहने वाले एक युवक ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का नाम अमिताभ शाक्य है और वह मैनपुरी का रहने वाला था। अमिताभ अपने साथी मनीष के साथ किराए पर रह रहा था और यहां मदरसन कंपनी में नौकरी कर रहा था। गत दिनों उसने नौकरी छोड़ दी थी इसको लेकर वह कुछ परेशान था। गुरुवार सुबह मनीष अपनी नौकरी पर चला गया।
शाम को जब वह वापस लौटा तो उसे अमिताभ फंदे से लटका हुआ मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सूचना दे दी गई है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।