नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा एक्शन लेते हुए पांच चौकी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में अजीत सिंह, अक्षय प्रताप, बृजलाल, कपिल पांडेय और अनिल कुमार शामिल हैं।
.webp?v=1793269479602)
Noida News : नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बड़ा एक्शन लिया है। नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गौतमबुद्धनगर जिले में 5 चौकी प्रभारी सस्पेंड कर दिए हैं। इन चौकी प्रभारियों के नाम अजीत सिंह, अक्षय प्रताप, बृजलाल, कपिल पांडेय तथा अनिल कुमार हैं। नोएडा में सेक्टर-24 थाने की चौकी सेक्टर-12/22 चौकी के प्रभारी अक्षय प्रताप तथा मोरना चौकी के प्रभारी अजीत सिंह को तुरन्त प्रभार से सस्पेंड किया गया है। Noida News
यह भी पढ़ें :नोएडा सेक्टर-11 में पानी और रोशनी की समस्या से परेशान निवासी, RWA ने दी आंदोलन की चेतावनी
गौतमबुद्धनगर जिले के जेवर थाने की पुलिस चौकी आरआर साइट चौकी प्रभारी बृजलाल को भी तुरन्त प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सूरजपुर थाने के अंतर्गत आने वाली सूरजपुर कस्बा चौकी के प्रभारी कपिल पांडेय तथा ग्रेटर नोएडा में स्थापित कचहरी पुलिस चौकी के प्रभारी अनिल कुमार को भी सस्पेंड किया गया है। Noida News
इसे भी पढ़ें :नोएडा जोन को मिलीपहली महिला डीसीपी, IPS प्रीति यादव को मिली कमान
नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा कमिश्नरी में तैनात सेक्टर-113 के थाना प्रभारी, ग्रेटर नोएडा में स्थापित बीटा-2 थाने के प्रभारी तथा दादरी थाने के प्रभारी के विरूद्ध जांच के आदेश दिए हैं । साथ ही नोएडा के ACP -2 ग्रेटर नोएडा के ACP -2 तथा ग्रेटर नोएडा के ACP -4 के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए हैं। Noida News
नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने अधिकारियों की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए थाना सेक्टर-39 के अंतर्गत आने वाली सदरपुर चौकी प्रभारी, चौकी प्रभारी एनआईवी, चौकी प्रभारी झुंडपुरा/गोल चक्कर, चौकी प्रभारी ममूरा/गढ़ी चौखंडी, चौकी प्रभारी एच ब्लॉक/ बहलोलपुर, चौकी प्रभारी गौर सिटी-1/2, निराला/ चेरी काउंटी चौकी प्रभारी एच्छर/अल्फा, चौकी प्रभारी कस्बा दादरी/ रेलवे रोड/ अजायबपुर थाना दादरी व हल्का प्रभारी- 2/3 के विरूद्ध भी जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन