नोएडा में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। आखिर किस लापरवाही के आरोप में हुई यह कार्रवाई और क्या है पूरा मामला ? जानिए पूरी खबर।

Noida News : गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में लापरवाही के आरोप में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर क्राइम थाने के प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद साइबर क्राइम थाने में फिलहाल नए प्रभारी की नियुक्ति नहीं की गई है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय सिंह राणा, सब इंस्पेक्टर विकास, हेड कांस्टेबल विनय कुमार और हेड कांस्टेबल कमल शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई को विभागीय अनुशासन और कार्यप्रणाली में जवाबदेही से जोड़कर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें :दिवाली से पहले नोएडा के सेक्टर-122 में मंडराया बड़ा खतरा, RWA ने दी चेतावनी
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय सिंह राणा ने वरिष्ठ अधिकारियों को पूर्व सूचना दिए बिना ही पुलिस टीम को दबिश देने के लिए रवाना कर दिया था। नियमानुसार इस तरह की कार्रवाई से पहले संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देना आवश्यक होता है। बताया गया है कि जब वरिष्ठ अधिकारियों को बिना सूचना पुलिस टीम भेजे जाने की जानकारी मिली तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया। शुरुआती स्तर पर इसे विभागीय लापरवाही मानते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।
इसे भी पढ़ें : नोएडा मेंत्योहारों के बीच खाद्य विभाग की बड़ी छापेमारी, लाखों का सामान जब्त
इस कार्रवाई में साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय सिंह राणा के अलावा सब इंस्पेक्टर विकास, हेड कांस्टेबल विनय कुमार और हेड कांस्टेबल कमल को निलंबित किया गया है। चारों पुलिसकर्मियों पर पुलिस कार्यप्रणाली से जुड़े निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने के आरोप हैं।
विज्ञापन