
Noida News : यूपी के नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। लेकिन हैरत की बात यह है कि परिजनों की शिकायत के बावजूद थाना पुलिस पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है और मामले को रफा दफा कर रही है।
जानकारी के अनुसार, थाना सेक्टर 39 क्षेत्र निवासी एक परिवार ने थाना सेक्टर 39 पुलिस को सूचना देते हुए पड़ोस में ही रहने वाले कुछ युवकों पर उनकी 13 साल की बच्ची साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप है कि पुलिस मामले को रफा दफा करने का प्रयास कर रही है।
उधर, पुलिस का कहना है कि कल मॉर्निंग में परिवार के लोगों ने सूचना दी कि बच्ची कहीं चली गयी। पुलिस द्वारा तत्काल खोजबीन शुरू की गयी। कुछ घंटे बाद बच्ची घर खुद घर वापस आ गयी और बताया की दोस्तों के साथ घूमने गए थे। पुलिस का कहना है कि कल इस तरह की कोई बात सामने नहीं आयी। आज परिवार के द्वारा बगल के बच्चे पर रेप का आरोप लगाया गया है। वीमेन सेल की टीम द्वारा जाँच की जा रही है।