किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण अधिकारी से मिले सपाई
Noida Political News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:36 AM
Noida Political News: नोएडा (चेतना मंच)। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर का एक प्रतिनिधिमंडल किसानों, ग्रामीणों एवं आवासीय सेक्टरों की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण के उपमुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय खत्री से सेक्टर 6 स्थित प्राधिकरण कार्यालय में मिला।
Noida Political News
किसानों के मुद्दे पर प्राधिकरण अधिकारी से मिले सपाई
पाटी के महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शहर और गांव की प्रमुख समस्याओं से एसीईओ को अवगत कराया। किसानों की आबादी जहां जैसी है के आधार पर छोड़ी जाए , पांच प्रतिशत के भूखंडों पर किसानों को व्यवसायिक गतिविधि करने की अनुमति प्रदान की जाए, गांव का विकास शहर की तर्ज पर किया जाए , 1997 से आज तक किसानों को 64.7 प्रतिशत मुआवजा एवं 5 प्रतिशत के भूखंड दिए जाएं , 1976 से 1997 तक के सभी किसानों को बचे हुए आवासीय भूखंड दिए जाएं, नोएडा स्थापना से अब तक पीने योग्य स्वच्छ पानी की व्यवथा नहीं हुई है इसे पीने योग्य बनाया जाए, आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान ठोस रणनीति बनाकर किया जाए।
Noida Political News
शहर और गांव की प्रमुख समस्याओं से एसीईओ को अवगत कराया
इस अवसर पर सपा नेता राघवेन्द्र दुबे, महासचिव विकास यादव, विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान, शालिनी खारी, संजय त्यागी, सतवीर गौतम, नेहा पांडे, पुष्पेंद्र यादव, वीरपाल अवाना, किरणपाल भुडा, सोनू त्यागी, उदय सिंह, गौरव सिंघल, सौरभ चौहान, रोहित यादव, नीर अवाना सहित तमाम पार्टी नेता मौजूद रहे।