NOIDA SAMACHAR: नोएडा। सेक्टर 51 के व्यापारी आज दोपहर काम छोड़ ट्रैफिक पुलिस के विरोध में सड़कों पर उतर आये। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास जैन का कहना है कि कोई भी ग्राहक यदि गाड़ी पर सामान लेने आता है। गाड़ी पार्क करता है तो पुलिस उसका 2000 रुपये का चालान काट देती है। ऐसे में ग्राहक मार्केट में कैसे आएगा। इसके विरोध में व्यापारी अपना व्यवसाय छोड़ कर सड़क पर आ गये हैं।
NOIDA SAMACHAR
प्रदेश महामंत्री निखिल अग्रवाल, चेयरमैन नवनीत गुप्ता, प्रदेश महामंत्री प्रवीण गर्ग का कहना है कि कोरोना काल में व्यापारी तो ऐसे ही डूब गया। अब बहुत मुश्किल से जब व्यापार चलने की उम्मीद पर आया है तो ग्राहक का चालान काट दिया जाता है। ऐसे में कोई ग्राहक सामान खरीदने कैसे आएगा। पुलिस प्रशासन के अफसरों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।