Noida School Open : नोएडा में कल से खुलेंगे स्कूल, बदल गया टाइम टेबिल
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:49 AM
Noida School Open : नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत पूरे जनपद गौतमबुद्धनगर में कल यानि 18 जनवरी से नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूल खुलेंगे। सर्दी और कोहरे को देखते हुए स्कूलों का टाइम टेबिल बदल दिया गया है। जिले के सभी स्कूलों को खोलने की बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
Noida School Open
आपको बता दें कि शीतलहर और कोहरे के प्रकोप को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत पूरे जनपद गौतमबुद्धनगर में शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था। यह छुट्टियां 16 जनवरी 2024 तक घोषित की गई थी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार 18 जनवरी से जिले के नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल खुलेंगे। सर्दी को देखते हुए स्कूलों का टाइम टेबिल बदल दिया गया है। 18 जनवरी से स्कूल सुबह 10 बजे से संचालित होंगे।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।