नोएडा के सेक्टर-49 में जलभराव और सीवर लाइन निर्माण की गुणवत्ता को लेकर प्राधिकरण ने क्या कदम उठाए हैं ? 23 अक्टूबर 2026 को महाप्रबंधक (सिविल) एस.पी. सिंह ने सेक्टर का निरीक्षण कर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों से समस्याओं पर चर्चा की।

Noida News : नोएडा के सेक्टर-49 में जलभराव, सीवर लाइन निर्माण की गुणवत्ता, नालियों की सफाई और पार्कों की बदहाल स्थिति जैसी समस्याओं को लेकर नोएडा प्राधिकरण ने कार्रवाई की दिशा में पहल की है। शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को प्राधिकरण के महाप्रबंधक (सिविल) एस.पी. सिंह ने सेक्टर का निरीक्षण किया और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों व स्थानीय निवासियों के साथ बैठक कर समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और जलभराव के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। Noida News
यह भी पढ़ें : MLC चुनाव: नोएडा में CP लक्ष्मी सिंह और DM मेधा रूपम अलर्ट, सुरक्षा सख्त
सेक्टर-49 में जलभराव की समस्या बैठक के प्रमुख मुद्दों में शामिल रही। महाप्रबंधक एस.पी. सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे सेक्टर का किसी विशेषज्ञ तकनीकी संस्थान से विस्तृत निरीक्षण कराया जाए। इसका उद्देश्य जलभराव के वास्तविक कारणों की पहचान कर स्थायी समाधान तलाशना है। इसके साथ ही नई नालियों के निर्माण की जरूरत पर भी जोर दिया गया, ताकि जलनिकासी व्यवस्था बेहतर हो सके। Noida News
इसे भी पढ़ें : नोएडा की निर्माणाधीन आइवरी काउंटी सोसाइटी में बड़ा हादसा, टावर से गिरकर फोरमैन की मौत
बैठक में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने सेक्टर में बिछाई जा रही नई सीवर लाइन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर असंतोष जताया। उनका कहना था कि निर्माण के बाद जमीन की उचित कॉम्पेक्शन प्रक्रिया नहीं अपनाए जाने से भविष्य में सड़क धंसने का खतरा हो सकता है। इस पर महाप्रबंधक (सिविल) ने संबंधित अधिकारी को जल विभाग को पत्र लिखकर कार्य का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि निर्माण की खामियों के कारण आगे सड़क धंसने या गुणवत्ता संबंधी समस्या सामने आती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों और संविदाकार की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। Noida News
आरडब्ल्यूए ने अधिकारियों को बताया कि कई स्थानों पर नालियों के ऊपर पक्के रैंप बनाए गए हैं। इससे नियमित सफाई में बाधा आती है और जलनिकासी प्रभावित हो सकती है। कुछ जगहों पर सफाई के लिए जरूरी जाल या खुली जगह की व्यवस्था भी नहीं है। महाप्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को ऐसी जगहों को दुरुस्त कराने और नालियों की सफाई के लिए जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। Noida News
बैठक में आरडब्ल्यूए सेक्टर-49 के महासचिव विजय कुमार भाटी ने स्थानीय समस्याओं को क्रमवार अधिकारियों के सामने रखा। उन्होंने सेक्टर के पार्कों की खराब स्थिति की ओर भी ध्यान दिलाया और उनके सुधार के लिए कार्रवाई की मांग की। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रशांत त्यागी ने कहा कि नागरिक समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए प्राधिकरण और निवासियों के बीच लगातार संवाद और समन्वय जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों से समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। Noida News
महाप्रबंधक एस.पी. सिंह ने आश्वासन दिया कि आरडब्ल्यूए की ओर से सौंपे गए शिकायत पत्रों को अपनी टिप्पणियों के साथ संबंधित विभागों को भेजा जाएगा, ताकि जरूरी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को सेक्टर के विकास कार्यों में तेजी लाने और जनसमस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष पवन भंडारी, कोषाध्यक्ष परमात्मा शरण बंसल, सचिव विकास कपूर, दमनीश कुमार, किशन चंद जोशी, विवेक अग्रवाल, उमेश कुमार और संजीव संगल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। प्राधिकरण की ओर से वरिष्ठ प्रबंधक आर.के. शर्मा, इलेक्ट्रिकल विभाग के रविन्द्र, उद्यान विभाग के सहायक निदेशक बुद्धविलास, प्रबंधक करण सिंह त्यागी, जेई शहदाब, वीरेंद्र सिंह तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। Noida News
विज्ञापन