
Noida News : बरौला गांव में बीती रात एक किशोरी ने छठी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर स्थिति में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
एसएसआई रणतेज सिंह ने बताया कि बीती रात्रि करीब 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बरौला गांव स्थित सुंदर अपार्टमेंट की छठी मंजिल से एक किशोरी ने छलांग लगा दी है। छठी मंजिल से गिरने के कारण किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने किशोरी को गंभीर हालत में उपचार के लिए सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान देर रात किशोरी की मौत हो गई।
एसएसआई ने बताया कि मृतका की पहचान (15 वर्षीय) कशिश पुत्री सुरेश चंद के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कशिश पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। किशोरी के घर व मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है इसलिए आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।