
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 71 में चलती बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
मामला नोएडा के सेक्टर 71 कर है। बताया जाता है कि यहां पर एक बाइक में अचानक से आग लग गई। एक युवक अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जैसे ही वह सेक्टर 71 के सफायर स्कूल के पास पहुंचा तो अचानक से बाइक आग का गोला बन गई।
किसी तरह से बाइक सवार युवक ने कूदकर अपनी जान बचाई। बाइक में अचानक से आग लगने की इस घटना से राहगीर अचंभित रह गए और अचानक से बाइक से कूदे युवक को संभाला। लोगों का कहना है कि बाइक से तेज लपटे उठ रही थी। बाइक में अचानक से आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।