नोएडा सेक्टर 66 स्थित एक निजी अस्पताल में दोपहर करीब 12 बजे ऑक्सीजन पाइपलाइन में लीकेज के कारण एक माइनर ब्लास्ट हुआ। इसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनकर मरीज और अस्पताल का स्टाफ बाहर की ओर दौड़ने लगे, वहीं धुएं के कारण दृश्यता भी प्रभावित हुई। Noida News
ऑक्सीजन लाइन के फटने से आईसीयू में भर्ती आठ गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन सप्लाई में रुकावट का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी प्रभावित मरीजों को पास के अस्पतालों में एंबुलेंस के माध्यम से शिफ्ट किया।
क्सीजन लाइन में लीकेज होने के कारण यह माइनर ब्लास्ट
फेस 3 थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पुष्टि की कि ऑक्सीजन लाइन में लीकेज होने के कारण यह माइनर ब्लास्ट हुआ था, लेकिन इसमें किसी भी मरीज या अस्पताल के स्टाफ को कोई चोट नहीं आई। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, आईसीयू में भर्ती आठ मरीजों को शिफ्ट किया गया, और अन्य गंभीर मरीजों को भी जल्द ही सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।
फायर सर्विस यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऑक्सीजन लाइन में लीकेज की वजह से कोई बड़ी आगजनी या गंभीर हादसा नहीं हुआ, और अब अस्पताल परिसर में शांति व्यवस्था स्थापित कर दी गई है।
इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने यह सुनिश्चित किया कि मरीजों के परिजनों को स्थिति की पूरी जानकारी दी गई और सभी प्रभावित मरीजों को सुरक्षित रूप से शिफ्ट किया गया। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है और कोई गंभीर दुर्घटना नहीं घटी है। अस्पताल प्रशासन द्वारा इस घटना की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।