बिग ब्रेकिंग : स्क्रैप माफिया रवि काना की पत्नी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:22 AM
Noida News : बिग ब्रेकिंग स्क्रैप माफिया रवि काना की पत्नी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के बड़े स्क्रैप माफिया रवि काना से जुड़ी एक बड़ी खबर इस समय सामने आ रही है। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा रवि काना व उसके गैंग से जुड़े लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है।
स्क्रैप माफिया रवि काना की पत्नी मधु नागर देश से बाहर भागने की फिराक में थी
लुक आउट नोटिस पर कार्रवाई करते हुए स्क्रैप माफिया रवि काना की पत्नी मधु नागर को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि रवि काना की पत्नी विदेशी भागने की फिराक में थी। लेकिन लुक आउट नोटिस के चलते उसे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है।
साइटों के मैनेजर धमकी देकर उतारते थे सरिया
आपको बता दें कि रवि काना एक स्क्रैप माफिया है, जो सरिया या स्क्रैप के कारोबार में लंबे वक्त से शामिल है। रवि काना गैंग के लोग अलग-अलग निर्माणाधीन साइटों पर जाने वाले सरिया के ट्रकों को रोक लेते थे और चालक से मिलकर सरिया उतरवा लेते थे। रवि का गिरोह साइटों के मैनेजर को डरा धमकाकर स्टॉक बुक में पूरा वजन अंकित कराता था। इसके बाद ट्रकों से उतारे गए सरिया को बाजार भाव से अधिक दामों पर बेचकर अनुचित मुनाफा कमाता था। आरोप है कि वो कई जगहों से निकलने वाले स्क्रैप का ठेका कंपनियों के मालिकों को डरा-धमकाकर अपने गैंग के सदस्यों के नाम पर करा लेता था।
गैंग रेप का आरोपी है रवि काना
पिछले दो महीनों में गैंग के दर्जनों सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जनवरी में काना और 15 लोगों को गैंगस्टर एक्ट में दोषी पाया गया था। पिछले साल दिसंबर में काना पर गैंग रेप का आरोप लगा था जब उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गार्डेन गलेरिया मॉल के पार्किंग लॉट में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया था। थाना सेक्टर 39 कोतवाली में रवि काना सहित उसके गैंग के चार अन्य लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था।