
Noida News : रविवार को सुबह अचानक ऐसा लगा कि मानो पूरा नोएडा शहर दौडऩे लग गया है। बड़ी संख्या में नोएडा के युवक तथा युवतियों को नोएडा शहर की सडक़ों पर दौड़ते हुए देखना बेहद सुखद अनुभव था। नोएडा में दौड़ते हुए युवक तथा युवतियां एक खास इवेंट के लिए दौड़ रहे थे। इस इवेंट का पहले से अधिक प्रचार-प्रसार नहीं किया गया था। इस कारण काफी देर तक नोएडावासी समझ ही नहीं पाए कि अचानक क्यों दौडऩे लगा नोएडा शहर ?
नोएडा में हुआ खास इवेंट
आपको बता दें कि नोएडा शहर में DLF मॉल के नाम से नोएडा क्षेत्र का सबसे बड़ा मॉल है। आठ साल पहले 28 अप्रैल को नोएडा का DLF मॉल शुरू हुआ था। नोएडा के सबसे बड़े मॉल के आठ साल पूरे होने पर नोएडा शहर में दौड़ का आयोजन किया गया था। रविवार को नोएडा की सडक़ों पर दौड़ते हुए युवक तथा युवतियां इसी खास इवेंट का हिस्सा थीं।
यह था पूरा कार्यक्रम
नोएडा में स्थित DLF मॉल के प्रबंधक ने बताया कि रविवा को नोएडा शहर में डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया ने 8 साल पूरे होने पर एक्टिव नोएडा पहल के तहत दौड़ का आयोजन किया। इसमें करीब 700 की संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दौड़ को सभी के लिए यादगार बनाने के लिए 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 2.5 किलोमीटर की रन प्रतियोगिता आयोजित की गई। नोएडा में आयोजित इस रन में फिटनेस गर्ल और पूर्व मिस इंडिया (Fitness girl and former Miss India) रह चुकीं गुल पनाग (Gul Panag) ने हिस्सा लिया और रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुल पनाग (Gul Panag) ने रन में लेने आए धावकों के साथ दौड़ भी लगाई।
नोएडा शहर के नागरिकों में रन प्रतियोगिता को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उनकी हौसलाअफजाई करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। इस रन प्रतियोगिता में दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के राज्यों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शिरकत करने वाले विजेता प्रतिभागियों को मॉल प्रबंधन की ओर से सम्मानित भी किया गया। Noida News :