
सेक्टर-104 के निवासी एडवोकेट गौरव अवाना ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से घरों में एकदम गंदा पानी आ रहा है। इसमें मिट्टी की मात्रा अधिक है। उन्होंने बताया कि पानी से बदबू भी आ रही है जिसका इस्तेमाल लोग घर के कार्य में भी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में महिलाओं को भी खाना बनाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सेक्टर के एक निवासी ने बताया कि गंदे पानी की सप्लाई से सेक्टर के निवासियों की तबीयत पर भी असर पड़ेगा। क्योंकि इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आरओ से पानी ट्रीट होने के बाद भी पानी से बदबू आ रही है। लोग बाहर से पानी खरीद कर पीने को मजबूर हैं।
Noida News :हाजीपुर गांव के निवासियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से नोएडा प्राधिकरण के सफाई कर्मचारी हाजीपुर गांव के मुख्य रास्ते पर बने सामुदायिक केंद्र के बाहर कूडा डाल रहे हैं जिससे आसपास रहने वालों लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के निवासियों का कहना है कि जहां नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के सीईओ डॉ. लोकेश एम शहर को स्वच्छ और नंबर वन बनाने में जुड़े हैं तो वहीं प्राधिकरण के अधिकारी कूड़ा फैलवा रहे हैं। Noida News :