नोएडा में बदल रही है आंगनबाड़ी केन्द्रों की सूरत, बाल शिक्षा की नींव होगी मजबूत
Noida News
भारत
चेतना मंच
22 Feb 2025 07:15 PM
Noida News : मित्सुबिशी एलेवेटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने पंख सोसाइटी के माध्यम से अपनी कॉर्पोरेट की सामाजिक जिम्मेदारी ((CSR) के तहत नोएडा में पांच नव-निर्मित सरकारी आंगनवाड़ियों का उद्घाटन किया। यह प्रयास कंपनी की सामुदायिक कल्याण और प्रारंभिक बाल विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
समर्पित टीमें रहीं शामिल
इस उद्घाटन समारोह में जे.एल. यादव, क्षेत्रीय प्रमुख, उत्तरी भारत; सुश्री पूनम त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO)), गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश; सुश्री आरती थापा, संस्थापक अध्यक्ष एवं सीईओ, पंख (सोसाइटी); सुरेंद्र कुमार, निदेशक, पंख (सोसाइटी); के साथ-साथ मित्सुबिशी एलेवेटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और पंख की समर्पित टीमें शामिल थीं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल
यह पांच आंगनवाड़ियां सदरपुर, नंगली वाजिदपुर, सालारपुर, अगहपुर और चौड़ा गांव में स्थित हैं, को एक जीवंत, बाल-अनुकूल शिक्षण स्थल के रूप में पुनर्जीवित किया गया है। इन सुधारों ने प्रारंभिक बाल शिक्षा और समग्र विकास के लिए एक पोषणकारी वातावरण प्रदान किया है। नवीनीकरण ने न केवल बुनियादी ढांचे में सुधार किया बल्कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ाया, जिसमें आवश्यक शिक्षण सामग्री, बुनियादी सुविधाओं का उन्नयन और बच्चों के लिए खुशी लेकर आया।
बाल शिक्षा की नींव को करेगा मजबूत
इस अवसर पर पूनम त्रिपाठी, DPO, गौतमबुद्धनगर ने मित्सुबिशी एलेवेटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की CSR पहलों की सराहना करते हुए कहा कि, यह पहल प्रारंभिक बाल शिक्षा की नींव को मजबूत करने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है। इन आंगनवाड़ियों का रूपांतरण बच्चों के कल्याण और उनके सीखने के परिणामों पर एक स्थायी प्रभाव डालेगा। Noida News