
इस दौरान उन्होंने यहां पर भाजपा सरकार द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों तथा पार्टी के विकास यात्रा के अहम किरदारों की फोटो की प्रदर्र्शनी का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर नोएडा के विधायक पंकज सिंह तथा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान भी मौजूद थे।
पंकज सिंह ने कहा कि भाजपा (BJP) अपने सांगठनिक प्रतिबद्घता तथा लोक कल्याणकारी कार्यों के कारण आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन गई है। इसका श्रेय हर कार्यकर्ता की मेहनत तथा समर्पण को जाता है। इस विकास यात्रा को और भी आगे बढ़ाना हम सभी का कत्र्तव्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर भाजपा के उपाध्यक्ष युद्घवीर सिंह चौहन, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित त्यागी, भाजपा के महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, डिम्पल आनंद, चंदगीराम यादव, सुंदर सिंह राणा, महेश अवाना, उमेश पहलवान, पूनम सिंह, भूपेन्द्र चौधरी, शारदा चतुर्वेदी, गिरीश कोटनाला, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, ओमवीर अवाना, चमन अवाना, विनोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौहान, शशिधर उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक मिश्रा, प्रवेश चौहान तथा अमित नागपाल समेत सैकड़ों कार्यकर्र्ता उपस्थित रहे। Noida News :