चोरी की स्कूटी से करता था गांजे की सप्लाई,पुलिस ने डेढ़ किलो गांजे के साथ दबोचा
पुलिस ने नोएडा सेक्टर 24 से अवैध गाँजा किया बरामद, गाँजा तस्करी को किया गिरफ्तार
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:47 AM
Noida News : नोएडा सेक्टर 24 के वीडियोकॉन चौराहा से पुलिस ने एक युवक को गाँजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। युवक लंबे समय से गांजे की तस्करी कर रहा था। पुलिस प्रशासन ने युवक के पास से 1 किलो 500 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया है। युवक लंबे समय से गाँजा की तस्करी कर रहा था। जिसकी भनक पुलिस प्रशासन को बिल्कुल भी नहीं थी। पुलिस ने युवक को गाँजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार करके धारा 414 लगाकर उसे हिरासत में ले लिया है। और पूरे मामले की जांच कर रही है।
नोएडा में चोरी की स्कूटी से करता था गांजे की सप्लाई
Noida News
नोएडा में 20 वर्षीय बबलू कुमार (पुत्र संदीप कुमार) काले रंग की स्कूटी से ग्राहको को गाँजा सप्लाई करने जा रहा था। जैसे ही वो नोएडा सेक्टर 11 के वीडियोकॉन चौराहे पर पँहुचा, तो पुलिस प्रशासन को चेकिंग करता देख स्कूटी की दिशा दूसरी तरफ मोड ली और भागने की कोशिश करने लगा। युवक को ऐसा करते देख पुलिस प्रशासन को उस पर शक हुआ और उन्होंने बिना देरी किए स्कूटी चालक को घेर कर उसे दबोच लिया। पुलिस द्वारा भागने का कारण पूछने पर उसने गाँजा तस्करी की बात स्वीकार कर ली । स्कूटी की डिग्गी से पुलिस को लगभग 1 किलो 500 ग्राम अवैध गाँजा बरामद हुआ ।
नोएडा में कई सालों से युवाओं को बेच रहा था गाँजा
Noida News
नोएडा पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर बबलू ने बताया की वो पिछले कई सालों से अलग-अलग जगहों पर अवैध गाँजा की सप्लाई कर रहा था। युवक को गाँजा बेचने के पैसे दिए जाते थे। और वो पैसे लेकर चोरी की स्कूटी से राहगीरों और नोएडा के युवाओं को गाँजा बेचा करता था। पुलिस ने गाँजा बरामद करके युवक पर धारा 414 लगाकर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस प्रशासन गाँजा की तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।